देश में कोरोना दैनिक मामले बढ़े, महाराष्ट्र ने चिंता बढ़ाई, देखें सभी राज्यों के आंकड़े

देश में कोरोना दैनिक मामले बढ़े, महाराष्ट्र ने चिंता बढ़ाई, देखें सभी राज्यों के आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 109,594,835 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,424,060 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 139542 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10667741 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 156111 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,09,63,394 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 13,193 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 97 लोगों की मौत भी हुई है।  पिछले 24 घंटों में 10,896 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 97.30 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.27 फीसदी है। मृत्यु दर 1.42 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 18 जनवरी को 7,71,071 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 20,94,74,862 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब 1,01,88,007 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

कोरोना वायरस का लेकर महाराष्ट्र ने फिर चिंता बढ़ा दी है। करीब 75 दिनों बाद महाराष्ट्र में 5000 हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 'नए मामलों के 38 प्रतिशत यानी 2,105 मरीज अकोला और नागपुर प्रखंडों से हैं। अकोला प्रखंड में अकेले 1,258 नए मरीज मिले हैं जबकि अमरावती नगर निगम में 542 और अमरावती जिले में 191 नए मरीज सामने आए। मुंबई में संक्रमण के 736 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 3,16,487 पहुंच गए जबकि चार और मरीजों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,432 हो गई।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

619

881292

7166

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

8

4944

62

अरुणाचल प्रदेश

5

16775

56

असम

1614

214639

1091

बिहार

513

259898

1531

चंडीगढ़

150

20854

348

छत्तीसगढ़

3005

303415

3790

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

4

3396

2

दिल्ली

1053

625496

10896

गोवा

510

53125

786

गुजरात 

1696

260198

4403

हरियाणा

814

265549

3042

हिमाचल प्रदेश 

301

57017

994

जम्मू एंड कश्मीर 

688

122992

1954

झारखंड

467

117926

1084

कर्नाटक

5811

928767

12282

केरल

60451

956935

4046

लद्दाख

48

9605

130

लक्षद्वीप

96

167

0

मध्य प्रदेश 

1909

252821

3844

महाराष्ट्र 

42047

1987804

51669

मणिपुर

83

28769

373

मेघालय

55

13743

148

मिजोरम

23

4372

10

नागालैंड

29

12071

90

ओडिशा

659

333888

1913

पुडुचेरी

199

38667

660

पंजाब

2642

169002

5732

राजस्थान

1275

315212

2783

सिक्किम

58

5933

135

तमिलनाडु

4173

830320

12444

तेलांगना

1715

293940

1623

त्रिपुरा

14

32961

391

उत्तराखंड

549

94772

1684

उत्तर प्रदेश 

2587

591194

8709

वेस्ट बंगाल

3672

559282

10239

भारत में कुल मामले

139542

10667741

156111


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।